Tips to teach English speaking to the Kids

<

>

बच्चो को इंगलिश स्पीकिंग सिखाने का कोर्स
English speaking course for kids-I

बच्चों को इंगलिश सिखाना उतना ही सरल है जितना अपनी मातृ भाषा सिखाना। जिस समय से बच्चा बोलना शुरू करता है, उसी समय से उसे मातृ भाषा और इंगलिश दोनों ही एक साथ सिखाएं। बच्चे बहुत जल्दी सीखते हैं और जल्द भूल भी जाते हैं। शुरू में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। कृपया धैर्य रखे और बच्चे को रोज अभ्यास करायें साथ-साथ नये शब्द भी सिखाये।

यहाँ पर कुछ टिप्स दी जा रहीं हैं जिनके माध्यम से आप बच्चे को इंगलिश सिखाना शुरू कर सकते हैं:

1. इशारे - जैसे बच्चे को उठना, बैठना, जाना, आना आदि जरुरी इशारे सिखाये।
2. दी गई लिस्ट मैं से एक-एक शब्द हिन्दी और इंगलिश दोनों में सिखाएं, जिससे वह दोनों के शब्दों को आसानी से सीख सकता है।
3. बच्चे को सिखाते समय स्पेलिंग न बोले सीधे इंगलिश शब्द बोले वो क्या जाने कि हिन्दी क्या और इंगलिश क्या? अभी सिर्फ इतना जरुरी है की वह यह समझ सके की इस चीज का दूसरा भी नाम है।
जैसे :
पहले हिन्दी में : बिल्ली
फिर इंगलिश में : केट
बिल्ली केट
चूहा रेट
न कि सी ऐ टी कैट, कैट मतलब बिल्ली इतने कठिन तरीके से बच्चा सीखने की वजह कन्फ्यूज हो जायेगा।
4. सिखाते समय बच्चे पर ज्यादा जोर ना डाले, यह सब प्रयत्न धीरे धीरे करे। जिससे उसे सीखने मे आसानी और मजा आयेगा।
5. सूची एक विशेष क्रम मे लिखी गई है, जिससे आपको सिखाने मे और बच्चे को सीखने मे आसानी होगी। इसमे 150 जरूरी शब्द दिये गये है।


6. सिखाते समय पिक्चर, इशारे और चीजों को जरुर दिखांए, इससे वह जल्द सीख सकता है।
7. बात करते समय पहले हिन्दी फिर इंगलिश में बोले और बोलना भी सिखाये।
8. बच्चे की उम्र के अनुसार उसे पहले पेंसिल से ड्राइंग और शेप सिखाएं। जिससे वह लेटर्स बनाने के लिए तैयार हो सके। फिर अल्फाबेट्स सिखाएं।
9. धीरे धीरे बच्चे को कलर, घरेलू व बाहर की चीजें, जानवरों - कीड़ों   के नाम आदि सिखाये।
10. दिन में १५ से २० मिनिट इंगलिश में बात करना शुरू करें यदि बच्चे को समझ में न आये तो मातृ भाषा बोले। धीरे-धीरे शब्दों का उच्चारण करें जिससे उसे याद करने और समझने में आसानी हो।
11. सिखाते समय बच्चे को अच्छी आदत जो करना है और गलत जो नही करना की जानकारी जरुर दें।
जैसे - सच बोलना और झूठ नही बोलना।
12. बच्चे को कुछ चीजें धीरे-धीरे रटवानें की कोशिश जरुर करें : जरुरी नाम, पिनकोड, फ़ोन नम्बर, लैंड मार्क, पता आदि।
13. जब वह ये शब्द सीख जाये तो फिर दो शब्दों के छोटे-छोटे वाक्य फिर तीन शब्दों के सिखाये वह बोल तो नही पर समझने जरुर लगेगा।

एक ऐसा टाइम आएगा जब बच्चा स्कूल जाने से पहले ही मातृ भाषा और दुनिया की भाषा इंगलिश दोनों बोलने और समझने लगेगा। आपके द्वारा की गई मेहनत बच्चे के भविष्य के लिए एक मजबूत नीव बन जाएगी।
Learn small word list for kids

< >


Quick online language learning course




© All rights Reserved.